जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर-7 निवासी 19 वर्षीय सोहेब उर्फ सुग्गी बुधवार को जुलूस में शामिल होने के लिए घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं.


परिजनों के अनुसार सोहेब, पिता रमजान अली, मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है. बुधवार को वह जुलूस में जाने की बात कहकर घर से निकला था. काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं आने पर परिवार ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश शुरू की. समाचार लिखे जाने तक उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि सोहेब उर्फ सुग्गी कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार अथवा नजदीकी थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल घर पहुंचाया जा सके.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक

