सरायकेला: न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर लगातार निर्धारित तारीखों पर हाजिर नहीं होने वाले गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त के खिलाफ सरायकेला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने कृष्णा नायक, पिता वासुदेव नायक, निवासी कोलेबिरा, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.


सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि कृष्णा नायक न्यायालय में निर्धारित तारीखों पर लगातार उपस्थित नहीं हो रहा था. न्यायालय के निर्देश के बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.
वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. गैर-जमानती वारंट वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्तर से अभियान आगे भी जारी रहेगा. सरायकेला पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के मामलों में पुलिस कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

