इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
गम्हरिया: सत्यदेव क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित टी20 समर लीग 2026 का ट्रॉफी वितरण एवं अभिभावक वार्षिक दिवस समारोह रविवार को संपन्न हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह शामिल हुए. इस दौरान टी20 समर लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उनके माता-पिता की मौजूदगी में सम्मानित किया गया.
टी20 समर लीग 2026 में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता के दौरान दो पूल में कुल 6 लीग मैच खेले गए. प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एससीए येलो और एससीए ग्रीन के बीच 9 अगस्त को टायो ग्राउंड, गम्हरिया में खेला गया. इसके साथ ही टी20 समर लीग 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार मौजूद रहे. वहीं संरक्षक सह आयोजनकर्ता सुमन कुमार और विकाश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए. समारोह में खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सन्नी सिंह ने कहा. खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है. क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए खिलाड़ियों को लगातार मेहनत और अभ्यास करते रहना चाहिए. उन्होंने सत्यदेव क्रिकेट एकेडमी द्वारा युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के प्रयास की सराहना की.
सन्नी सिंह ने कहा कि अभिभावकों का सहयोग खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी ताकत है. बच्चों को खेल के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए. स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में एससीए के कोच विकी राज चौधरी और अरविंद पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समारोह के दौरान खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.