सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम आदित्यपुर, गम्हरिया एवं नगर परिषद कपाली के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराने. भरे हुए प्रपत्र जमा लेने. उनके डिजिटलीकरण तथा ASDD (Absent. Shifted. Dead. Duplicate) सूची के सत्यापन एवं अद्यतन का कार्य किया गया.



जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण. डिजिटलीकरण. ASDD सूची के सत्यापन तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की. साथ ही शिविर में मौजूद मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की प्रक्रिया की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों. बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए. ताकि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए. उन्होंने घर-घर सत्यापन अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने. ASDD सूची को त्रुटिरहित बनाए रखने तथा गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत संग्रहण एवं समयबद्ध डिजिटलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उपायुक्त ने 22 जुलाई को प्रस्तावित बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी बैठक को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बैठक से पहले सभी लंबित कार्य पूरे कर लिए जाएं. ASDD सूची का पूर्ण सत्यापन किया जाए तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए.

इसी क्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने नगर निगम आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण. संग्रहण. डिजिटलीकरण एवं ASDD सूची के सत्यापन सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों. बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को आवश्यक निर्देश दिए.
निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी. बीएलओ. बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहे.





