
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड क्षेत्र के चार प्रमुख चौक-चौराहों पर अब रात के समय भी बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने अपने विधायक निधि मद से स्थापित चार हाईमास्ट लाइटों का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने चिरूडीह चौक. गोपीडीह चौक. सांकोडीह डिली बाजार चौक तथा छोटाचाकडीह चौक में नारियल फोड़कर और स्विच ऑन कर हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ किया.


हाईमास्ट लाइट शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई. जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला. इन चौक-चौराहों पर लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी. विशेषकर शाम और रात के समय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. अब हाईमास्ट लाइट लगने से राहगीरों. विद्यार्थियों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी.


इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है. सड़क. बिजली. पेयजल और शिक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था भी आवश्यक है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लगातार पूरा किया जा रहा है.

विधायक ने ग्रामीणों से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और रखरखाव में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे. जब आम जनता भी उनकी देखभाल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगी.
ग्रामीणों ने हाईमास्ट लाइट की स्थापना के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया. उनका कहना था कि इन चार प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था होने से रात्रि में आवागमन सुरक्षित होगा. साथ ही असामाजिक गतिविधियों और छोटी-मोटी दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा.
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप. धर्मेंद्र सिंह मुंडा. भरत सिंह मुंडा. प्रखंड सचिव मुन्ना सोय. बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सामाड. मुखिया करम सिंह मुंडा. मुखिया राम सोय. बिनोद सिंह देव. रावण सुमबरूई. चंद्रमोहन मुंडा. लखन सामाड. गारदी सोय. विक्रांत गोप. संजय महाली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि. ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे.





