
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित शिवनारायणपुर मैदान में बीते रविवार देर रात हुए गौतम मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल हेम्ब्रम उर्फ दीपक के रूप में हुई है.


विज्ञापन
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, घटना के समय आरोपी अपने गांव में नाच-गाना कार्यक्रम में शामिल था. इसी दौरान गौतम मुंडा वहां से गुजर रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने कथित रूप से पत्थर से हमला कर गौतम मुंडा की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.





विज्ञापन
