
चाईबासा: सोनुआ थाना परिसर में बुधवार को 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पवित्र रथ यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सोनुआ चेकनाका स्थित जगन्नाथ मंदिर के अलावा भालुरुंगी और झाड़गांव में निकलने वाली रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई.


बैठक में अंचलाधिकारी अनुज टेटे, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ उरांव एवं थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने बताया कि तीनों स्थानों पर रथ यात्रा एवं बाहुड़ा यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे.
उन्होंने बताया कि सोनुआ और झाड़गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-320डी पर रथ यात्रा के दौरान वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे.
बैठक में बनबिहारी प्रधान, अरूप प्रधान, बसंत प्रधान, मनोज नापित, शेख कोसर, शदम खान, निसार खान, शेख इमरान, दुर्गा नायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





