
सरायकेला: ऐतिहासिक श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सरायकेला पूरी तरह तैयार है. रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित महाप्रभु का भव्य रथ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है. गुरुवार को विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ. भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल है.


जगन्नाथ सेवा समिति ने रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. रथ की आकर्षक सजावट, पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.
जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू मोहंती ने बताया कि गुरुवार को अपराह्न 4 बजे महाप्रभु भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे.
उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार पहले दिन रथ गोपबंधु चौक तक पहुंचेगा, जहां महाप्रभु रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद शुक्रवार को गोपबंधु चौक से पुनः रथ यात्रा प्रारंभ होगी और महाप्रभु मौसीबाड़ी पहुंचेंगे.
लिपू मोहंती ने कहा कि रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, भव्य और सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य लगातार कार्य कर रहे हैं. उन्होंने सरायकेला सहित आसपास के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में रथ यात्रा में शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की.
बाइट. लिपू मोहंती. अध्यक्ष. जगन्नाथ सेवा समिति.
“रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गुरुवार को अपराह्न 4 बजे महाप्रभु भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. पहले दिन गोपबंधु चौक में विश्राम होगा और अगले दिन वहां से मौसीबाड़ी के लिए यात्रा आगे बढ़ेगी. सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक रथ यात्रा के साक्षी बनें और महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें.”
प्रमोद सिंह (संपादक)





