
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार सुबह हुए चाकूबाजी कांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिंटू प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया है.


उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह शर्मा बस्ती निवासी पिंटू प्रधान ने उसी मोहल्ले के 23 वर्षीय निखिल कुमार दे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
घायल निखिल कुमार दे के आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिंटू प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है. मामले की आगे की जांच जारी है.





