सरायकेला-खरसावां: जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद कपाली का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण का सत्यापन किया और अभियान की प्रगति का जायजा लिया.


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र संख्या 330. 331. 332. 333. 335. 336. 337. 338. 339 तथा 340 के मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति की जानकारी ली. साथ ही प्रपत्रों के वितरण. संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर. गुणवत्तापूर्ण. त्रुटिरहित और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचना चाहिए और उसका समयबद्ध संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया जाए.
उन्होंने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO). सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO). BLO सुपरवाइजर और BLO को क्षेत्रवार कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही. शिथिलता या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी और BLO सुपरवाइजर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 मतदाता सूची को अद्यतन. शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. इसलिए सभी निर्वाचन कर्मी पूरी जिम्मेदारी. संवेदनशीलता और समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि सभी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र को सही और पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित BLO को उपलब्ध कराएं. ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और SIR-2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.
प्रमोद सिंह (संपादक)

