
जमशेदपुर: आस्था ग्रुप के प्रतिष्ठित आवासीय प्रोजेक्ट आस्था मैजेस्टिक परिसर में बुधवार को नव-निर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि- विधान के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.


मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा आस्था ग्रुप के संस्थापक कौशल कुमार सिंह एवं श्रीमती कामिनी कौशल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संपन्न कराई. पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.
समारोह में आस्था मैजेस्टिक के निवासी. गणमान्य अतिथि. आस्था ग्रुप के पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
इस अवसर पर संस्थापक कौशल कुमार सिंह ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं. बल्कि आध्यात्मिक चेतना. सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता का केंद्र भी है. उन्होंने कहा कि इस मंदिर के निर्माण से परिसर के लोगों को नियमित धार्मिक गतिविधियों का लाभ मिलेगा और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलेगा.
समारोह में उपस्थित लोगों ने मंदिर के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परियोजना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया.





