
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया में दो छात्राओं का चयन विश्वप्रसिद्ध फार्मास्युटिकल कंपनी Abbott में हुआ है. दोनों छात्राओं को 4.2 लाख रुपये प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज पर नियुक्ति मिली है.


चयनित छात्राओं में प्रीति देवगम (बी.एससी.) और सृष्टि प्रिया (बी.फार्मा) शामिल हैं. दोनों को कंपनी में Pharmaceutical Sales के पद पर नियुक्त किया गया है. इसे विज्ञान और फार्मेसी के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने चयनित छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत प्लेसमेंट व्यवस्था का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं. बल्कि बेहतर रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना भी है. उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों छात्राएं अपने कार्यों से संस्थान का नाम और गौरवान्वित करेंगी.
वहीं. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि बी.एससी. और बी.फार्मा जैसे वैज्ञानिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों का वैश्विक कंपनी में चयन पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि सेल्स और मार्केटिंग के इस क्षेत्र में वैज्ञानिक समझ बेहद महत्वपूर्ण होती है. चयन प्रक्रिया के दौरान छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं विज्ञान संकाय में उत्साह का माहौल है. चयनित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन. ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की मेहनत तथा अपने परिवार के सहयोग को दिया. विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए भविष्य में भी बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई.
Edited By Sarita Mahato





