
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी की अध्यक्षता में क्षत्रिय सामुदायिक भवन, कदमा में आयोजित हुई. बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई.


बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री सह रांची ग्रामीण प्रभारी नंदजी प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडेय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जिला संयोजक अंजन सरकार, प्रदेश आईटी एवं ईटी सेल कोल्हान प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद तथा अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष रामेश बसके समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे.
बैठक का संचालन अरविंद महतो ने किया. कार्यक्रम में रेणु झा, किरण सिंह, संगीता लोधी, पापिया पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
अंत में मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया.
Edited By Sarita





