
जमशेदपुर: क्या वाकई हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले का सौदा हो गया ? सौदा करने का आरोप राजपूत समाज के बड़े नेता शम्भु नाथ सिंह, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर लग रहा है. ऐसा आरोप हम नहीं बल्कि जमशेदपुर के समाजसेवी चंदन यादव अपने सोशल मिडिया के जरिये लगा रहे हैं.


उन्होंने आरोप लगाया है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. बीजेपी के नेतागण एकतरफ शहर को बंद कराकर और हिमांशु के घर जाकर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं दूसरी तरफ शम्भु नाथ सिंह नीरज सिंह के घर जाकर मिलते हैं और हिमांशु के पिता द्वारा कराए गए एफआईआर को गलत करार देकर पुलिस पर ठीकरा फोड़ देते हैं. सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर चंदन यादव आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने आंदोलन की आड़ में हिमांशु की लाश का सौदा किया है. अब इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है मगर चंदन यादव का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है.
वैसे भी एक पुरानी कहावत है “चोर ही सबसे ज्यादा शोर मचाते हैं” बीजेपी ने जिस तरह से हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले को लेकर हाय- तौबा मचाया उसके बाद नीरज सिंह मामले में चुप्पी साधे रखा है उससे ऐसा लग रहा है कि हिमांशु हत्याकांड में बीजेपी नीरज सिंह को लेकर अब फंस चुकी है. नीरज सिंह बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक हैं और पार्टी के भीतर हो या बाहर उनकी रसूख किसी से छिपी नहीं है. डीडी बार के मालिक होने के नाते इस केस में उनका नाम आया है. इसमें हिमांशु के पिता द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराया गया है.
उधर डीडी बार कांड में एक और युवक प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल हुआ है जो कोलकाता के अपोलो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. प्रत्युष के चाचा चंदन सिंह बीजेपी से जुड़े हैं मगर बीजेपी के किसी बड़े नेताओं द्वारा चंदन सिंह के प्रति सहानुभूति प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है. दो दिन पूर्व चंदन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी वेदना प्रकट की थी.
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह मामला केवल कानून के दायरे में सुलझेगा या फिर राजनीतिक आरोप- प्रत्यारोप के बीच असली मुद्दा पीछे छूट जाएगा. इसका जवाब पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. उल्लेखनीय है कि डीडी बार में हुई घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है. वैसे जमशेदपुर से लेकर आदित्यपुर तक इन दिनों वीवीआईपी मुवमेंट और सायरण की चर्चा खूब हो रही है मगर इंसाफ की आस लगाए बैठे हिमांशु के बूढ़े मां- बाप को इंसाफ किस रूप में मिलता है इसपर सभी की निगाहें बनी हुई हैं.
Edited By Sarita





