
कांड्रा: थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से आगे कांड्रा- चांडिल मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया. घायल की पहचान चीरूगोडा निवासी मदन मांझी के रूप में हुई है.


घायल मदन मांझी ने बताया कि वह लकड़ी का बोझा बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कांड्रा की ओर से आ रही बाइक संख्या JH 05 DD 3546 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से चला गया.
घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय






