इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: गुरुवार को जसीडीह- झाझा रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत शंकरपुर और मथुरापुर स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर आवश्यक समतल पटरी नवीनीकरण (PQRS) कार्य के कारण तीन मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है.
रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 63546 जसीडीह- अंडाल मेमू गुरुवार को अपने निर्धारित समय पर नहीं चलेगी. इसके अलावा 63509/ 63510 बर्धमान- झाझा- बर्धमान मेमू सेवा भी पूरी तरह रद्द रहेगी.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
रेलवे ने बताया कि पटरियों की सुरक्षा, रखरखाव और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है. हालांकि ट्रेनों के रद्द होने से जसीडीह, जामताड़ा, मधुपुर, झाझा और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और बदले हुए परिचालन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं.