Chandil National Doctors Day चांडिल: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर हरेलाल महतो ने चिकित्सकों को किया सम्मानित, मरीजों के बीच बांटे फल, अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की उठाई मांग
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने बुधवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
कार्यक्रम के उपरांत हरेलाल महतो ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान का दूसरा स्वरूप हैं. मानव सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है और राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है.
उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरा अनुमंडल अस्पताल मात्र एक चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है. इसके कारण क्षेत्र के हजारों मरीजों को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है.
हरेलाल महतो ने राज्य सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए अविलंब कम-से-कम चार से पांच चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की तैनाती होने से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.
उन्होंने 23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए अनुमंडल अस्पताल भवन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भवन तैयार होने के बावजूद वर्षों से उसका समुचित संचालन शुरू नहीं हो सका है. लगातार टेंडर और मरम्मत कार्य होना सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है.
महतो ने सरकार से नए अस्पताल भवन को शीघ्र पूर्ण रूप से चालू कर क्षेत्रवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को समय पर बेहतर उपचार मिल सके.