Chandil Ancestral Land Dispute चांडिल: पैतृक जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, जेठ ने कुल्हाड़ी से छोटी बहू की हत्या की, हथियार लेकर थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के तनकोचा गांव में पैतृक जमीन का विवाद एक महिला की हत्या का कारण बन गया. वर्षों से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने मंगलवार की शाम खूनी रूप ले लिया. बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार होने के बजाय खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे नीमडीह थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, तनकोचा गांव निवासी राजू मांझी और उसके छोटे भाई बुधराम मांझी के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे तथा खेती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बीच इसी मुद्दे पर फिर कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राजू मांझी ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई की पत्नी बाहा मार्डी (30) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए. गले पर गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इसी बीच आरोपी खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे नीमडीह थाना पहुंच गया और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए अपना अपराध स्वीकार कर लिया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि जमीन पर खेती को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिससे वह नाराज था.
मृतका के पति बुधराम मांझी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.
नीमडीह थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैतृक जमीन के विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
घटना के बाद तनकोचा गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पारिवारिक विवाद का समाधान हो जाता तो संभवतः यह दर्दनाक घटना नहीं होती. इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक संपत्ति विवाद के गंभीर परिणामों को सामने ला दिया है.