Jamshedpur DD Bar Murder Case आदित्यपुर: डीडी बार में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने परिजनों से की मुलाकात, बोले- झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अगले 24 घंटे अहम
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
आदित्यपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार हत्याकांड में करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद मंगलवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आदित्यपुर स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति पहले कभी इतनी खराब नहीं रही. उन्होंने इस घटना को बेहद नृशंस बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इससे पहले पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी तथा स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग भी पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं. सभी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.
उधर करणी सेना ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. संगठन ने बुधवार को हत्या के विरोध में खरकाई पुल जाम करने की घोषणा भी की है.
गौरतलब है कि शनिवार देर रात डबल डाउन बार के बाहर हुए विवाद के दौरान हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर चाकू से हमला किया गया था. हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मेन अस्पताल (TMH) में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल प्रत्युष सिंह का कोलकाता में इलाज चल रहा है.
इस मामले में जमशेदपुर एसएसपी ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने भाजपा नेता नीरज सिंह सहित 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. प्रशासन ने डबल डाउन बार को भी सील कर दिया है. अब सभी की निगाहें बुधवार को प्रस्तावित करणी सेना के आंदोलन और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.