Jamshedpur DD Bar Murder Case Action जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलंबित; निरंजन कुमार बने नए थाना प्रभारी, दोषी पुलिस कर्मियों थानेदार और एसएसपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की चर्चा तेज, 48 घंटे अहम
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी (डबल डाउन) बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है. मामले में तत्कालीन बिष्टुपुर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, घटना के दौरान थाना स्तर पर बरती गई कथित लापरवाही और जवाबदेही तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. नए थाना प्रभारी निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि डीडी (डबल डाउन) बार के बाहर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. घटना के बाद शहर में व्यापक आक्रोश देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
हिमांशु सिंह की मौत के बाद मामले की जांच हत्या की धाराओं के तहत आगे बढ़ाई जा रही है. पुलिस पहले ही इस मामले में बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है. कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जारी है और घटना में जिम्मेदार पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उधर आदित्यपुर में घटना को लेकर उबाल देखा जा रहा है. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा है कि 48 घंटे के भीतर यदि सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर नहीं किया जाता है तो बुधवार को खरकाई पुलि जाम किया जाएगा. साथ ही इसकी भी चर्चा हो रही है कि घटना से जुड़े पुलिस कर्मियों एवं एसएसपी के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाए. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.