
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सीनी ओपी पुलिस ने गुरुवार को विद्यालयों के आसपास विशेष छापामारी अभियान चलाया. ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई दुकानों की जांच कर दुकानदारों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सख्त चेतावनी दी.


अभियान के दौरान दुकानदारों को तंबाकू नियंत्रण कानून 2003 की जानकारी दी गई और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई. पुलिस ने कहा कि स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है.
ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि स्कूलों के आसपास तंबाकू या नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
पुलिस की इस पहल का अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
प्रमोद सिंह
संपादक






