
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो ईंट भट्टा के समीप शनिवार को एक करीब 20 वर्षीय युवक के नदी में डूब जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी.


विज्ञापन
सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा युवक की तलाश जारी है. घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही आधिकारिक पुष्टि होगी, खबर अपडेट की जाएगी.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक


विज्ञापन
