जामताड़ा: झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा की जामताड़ा नगर कमेटी का विस्तार दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सगीर खान के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी सदस्य अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, विजय राउत एवं वासुदेव मरांडी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कमेटी का गठन किया गया. इसमें मुख्तार शेख को नगर अध्यक्ष बनाया गया. वहीं मुस्लिम खान एवं इरशाद खान को उपाध्यक्ष, अनवर शेख को सचिव, शेख समीम को कोषाध्यक्ष, इसराइल शेख एवं हाशिम शेख को सह सचिव तथा साहिल शेख एवं चांद शेख को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
नगर अध्यक्ष बनने पर मुख्तार शेख ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जामताड़ा नगर क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए घर-घर तक संगठन की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाया जाएगा. साथ ही युवाओं एवं अल्पसंख्यक समाज को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा.
केंद्रीय कमेटी सदस्य अशोक मंडल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा.
जिला अध्यक्ष सगीर खान ने कहा कि जिला कमेटी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए लगातार संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इससे पहले जामताड़ा प्रखंड कमेटी और मिहिजाम नगर कमेटी का विस्तार किया जा चुका है तथा अब जामताड़ा नगर कमेटी का गठन किया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन हित में पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी.
जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने कहा कि जामताड़ा प्रखंड और मिहिजाम नगर कमेटी के बाद अन्य प्रखंडों में भी जल्द कमेटियों का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूर्व की कमेटियां सक्रिय नहीं थीं, लेकिन सगीर खान के जिला अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आलम अंसारी, रहीम अंसारी, इस्माइल अंसारी, अबुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



