जामताड़ा: जिले में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए आरोपी लालू बाउरी को दोषी करार दिया है. मामला नाला थाना कांड संख्या 64/2025 से जुड़ा हुआ है, जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था.

मामले की सुनवाई प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण की अदालत में चल रही थी. अंतिम सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें, गवाहों के बयान, प्रस्तुत साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों का विस्तार से अवलोकन किया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को प्रमाणित मानते हुए उसे दोषी करार दिया. अदालत ने फिलहाल सजा के बिंदु पर फैसला सुरक्षित रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि 23 मई निर्धारित की है. अब इसी दिन आरोपी को मिलने वाली सजा पर अंतिम निर्णय सुनाया जाएगा.
इस फैसले के बाद न्यायालय परिसर में मामले को लेकर चर्चा का माहौल रहा. वहीं पीड़िता पक्ष ने अदालत के निर्णय पर संतोष जताया है. अब सभी की नजरें 23 मई को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं, जब अदालत आरोपी की सजा का ऐलान करेगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



