रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के 201 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

तबादले की इस बड़ी सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. अनुभव भारद्वाज को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं एसडीपीओ समीर कुमार सावैया को साहिबगंज स्थित जैप-9 में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
इसी क्रम में शिव प्रकाश कुमार को चांडिल का एसडीपीओ बनाया गया है, जबकि एसडीओपो अरविंद कुमार बिन्हा को आईआरबी-3 चतरा भेजा गया है. सरायकेला में हेडक्वार्टर डीएसपी के रूप में दूसरु बानसिंह की तैनाती की गई है. वहीं हेडक्वार्टर डीएसपी प्रदीप उरांव को जैप-7 हजारीबाग भेजा गया है. सरायकेला में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में कार्यरत पूजा कुमारी को चाईबासा हेडक्वार्टर डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राज्य सरकार की ओर से जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि नई तैनातियों से पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी.
देखिए पूरी सूची 👇



