जमशेदपुर: टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे प्लांट परिसर के अंदर चोरी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन बदमाशों को कंपनी के कीमती सामान की चोरी करने से पहले ही पकड़ लिया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगसलाई निवासी मो. चांद, मो. बाबू और मो. शहबाज के रूप में हुई है. टाटा स्टील सिक्योरिटी की समय पर की गई कार्रवाई और सक्रिय निगरानी ने एक बार फिर कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा और प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मजबूत प्रतिबद्धता को साबित किया है.
घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पकड़े गए तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक



