जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर-6 में मामूली विवाद के बाद मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार बिरसानगर जोन नंबर-6 निवासी जसवीर सिंह और उनके मकान मालिक संतोष कुमार के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक झड़प में बदल गया.

आरोप है कि मकान मालिक संतोष कुमार ने जसवीर सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वह लहूलुहान अवस्था में बिरसानगर थाना पहुंचा जहां से उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.



