सरायकेला: जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 17 में महिलाओं की संस्था तेजश्विनी महिला संगठन की ओर से रविवार को मातृ दिवस (Mother’s Day) बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद सह तेजश्विनी संगठन की अध्यक्ष नीतू शर्मा ने की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही.

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने मातृत्व की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन मनाने का विषय नहीं है, बल्कि मां का सम्मान और प्रेम हर दिन किया जाना चाहिए. महिलाओं ने कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है और ऐसा कोई दिन नहीं हो सकता जो मां के बिना हो.
कार्यक्रम में महिलाओं ने एक- दूसरे को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं एवं मातृत्व के सम्मान को और मजबूत करने का संकल्प लिया. मौके पर सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों पर भी चर्चा की गई.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिमा देवी, अनीमा देवी, मीरा देवी, गुड़िया सोनी, बबिता सिंह, बिंदु देवी, पुष्पा देवी, डेजी सिंह, सुमन श्रीवास्तव, रूपा साहा, लीला देवी सोनी, रिंकी, आशा चौधरी, पुष्पलता देवी, सविता देवी, नूतन कुमारी, कलावती देवी, अंजना देवी, किम्मी सिंह, अर्चना कुमारी, सरिता पांडेय, फूलदाई झा, रेखा सिंह, रिंकू सिंह, नीलम साहू, विभा देवी, नीतू मिश्रा, अन्जुसा कुमारी, नीलम सिन्हा, मीणा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.
Report By Bipin Varshney



