इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय की टीम ने मंगलवार देर रात्रि शहर में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. खान निरीक्षक के नेतृत्व में शहरी सीमा क्षेत्र में चलाए गए जांच अभियान के दौरान दो वाहनों को जब्त किया गया.
जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस चौक से बिना खनिज परिवहन चालान के लगभग 100 घनफीट अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन संख्या JH06S-1369) को जब्त किया गया. वहीं बस स्टैंड चौक पर लगभग 1200 घनफीट गिट्टी ओवरलोड एक हाईवा (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05EC-7705) को भी पकड़ा गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
खनन निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के पास कोई वैध परिवहन चालान नहीं था. जबकि हाईवा चालक द्वारा प्रस्तुत चालान में केवल 500 सीएफटी गिट्टी दर्शाई गई थी, जो वास्तविक लोड से काफी कम पाया गया. इसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर झारखंड मिनरल रूल्स-2017 (संशोधित-2026) के तहत जुर्माना वसूली तक सदर थाना को सुरक्षार्थ सौंप दिया गया है.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.