चांडिल: अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. दो अलग- अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला वर्ष 2017 का है. इस मामले में सनाउल्लाह अंसारी उर्फ बंगाली (लगभग 40 वर्ष), निवासी अंसारनगर, डेमडुब्बी, काफी समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.
वहीं दूसरा मामला वर्ष 2023 का है, जिसमें पैसे के लेन-देन से जुड़े आरोप में रज़ी अहमद अंसारी, निवासी कपाली वार्ड संख्या 4, को भी गिरफ्तार किया गया. वह भी वारंट जारी होने के बाद से फरार था.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधि- सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इस छापेमारी अभियान में सब-इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, एएसआई अख्तर अंसारी समेत शस्त्रबल के जवान शामिल रहे.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून- व्यवस्था को मजबूत रखा जा सके.

