जमशेदपुर: मेंस यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को टाटा शाखा में भारत रत्न डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान यूनियन की ओर से संदेश दिया गया कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहब के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. कर्मचारियों से अपील की गई कि वे संविधान का पालन करते हुए समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करें.
इस आयोजन का नेतृत्व मंडल संयोजक कॉमरेड मनोज कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉमरेड नितीश कुमार, कॉमरेड तुलसी, कॉमरेड संजय सिंह, कॉमरेड एम.पी. गुप्ता, कॉमरेड संजीव कुमार सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

