जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुआ और लॉटरी संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कानगोई इलाके में छापेमारी की. सूचना थी कि वहां एक अड्डे पर अवैध तरीके से लॉटरी का संचालन किया जा रहा है.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लॉटरी से संबंधित एक बोर्ड बरामद किया और दो युवकों को पकड़कर थाना ले आई. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.
थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करती रहेगी. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन- कौन लोग शामिल हैं.

