सरायकेला/ Pramod Singh जिला के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिला. जहां अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि समेत सभी वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से शहर में स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद सड़कों पर उतरकर झाड़ू लगाई और आम नागरिकों से अपने आसपास साफ- सफाई बनाए रखने की अपील की.

अभियान के जरिए “स्वच्छ सरायकेला, सुंदर सरायकेला” का संदेश जन- जन तक पहुंचाया गया. एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे आदत बनाना जरूरी है.
वहीं मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर प्रयास कर रहा है, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद आवश्यक है. उन्होंने सभी नागरिकों से मिलकर शहर को आदर्श स्वच्छ बनाने की अपील की.
अभियान में वार्ड पार्षदों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और लोगों को कचरा इधर- उधर न फेंकने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.
यह स्वच्छता अभियान शहर में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आया और लोगों को इसमें भागीदारी के लिए प्रेरित किया.

