आदित्यपुर: रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान जहां एक ओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर महिला शक्ति की प्रेरक भूमिका भी सामने आई. तेजस्वीनी महिला संगठन की ओर से श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए सेवा शिविर लगाकर चना- गुड़ और शीतल पेय का वितरण किया गया. जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया.

संस्था की अध्यक्ष एवं वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसमें केवल महिला सदस्यों की सामूहिक भागीदारी होती है, जो इसे खास बनाती है.

उन्होंने क्षेत्रवासियों को रामनवमी और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग और एकता का संदेश देते हैं. साथ ही संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं को सफल आयोजन के लिए बधाई दी.
इस आयोजन को सफल बनाने में मनीषा शर्मा, रिकी सिंह, संध्या सिंह, कनकलता, डॉली सिन्हा, मनीषा प्रिया, गायत्री देवी, लता भारद्वाज, प्रतिमा देवी, सुमन सिंह, सबिता किर्तोनिया, वीणा साहू, लवली दास, गुड़िया कुमारी, जान्हवी कुमारी, नीतू मिश्रा, मीरा तिवारी, नीतू सोनी, आशा चौधरी, पूनम कौर, रेखा देवी सहित कई महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही. पूरे आयोजन ने यह साबित किया कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी न केवल प्रभावी है, बल्कि समाज को जोड़ने की एक मजबूत कड़ी भी है.

