आदित्यपुर: रामनवमी जुलूस के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया. रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 स्थित जनकल्याण मोर्चा कार्यालय के सामने रामभक्तों के लिए चना घुघनी और शरबत वितरण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जन कल्याण मोर्चा, जलाडो, भगवती संघ और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर चना घुघनी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, भगवती संघ के अशोक कुमार, कृष्ण कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इसके अलावा अमरेश कुमार राजेश, सूरज गुप्ता, किशोर, सद्दाम, अमित कुमार, संजय यादव, मदन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, सुशील कुमार, सुनील शाही, शंभु खतरी, अरविंद कुमार सिंह, प्रवीण और गोपाल दत्त समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में भाईचारा और एकता का संदेश जाता है और त्योहारों की पवित्रता और भी बढ़ती है.

