सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 से पार्षद निर्वाचित होने के बाद नीतू शर्मा ने शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बधाई दी.


मुलाकात के दौरान पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि उपायुक्त ने अपने छोटे कार्यकाल में जिले के तीनों निकायों के महत्वपूर्ण चुनाव को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया है, जो सराहनीय है. उन्होंने आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से क्षेत्र की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं और इसके धरातल पर उतरने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. पार्षद ने आगे कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है.
उन्होंने भरोसा जताया कि उपायुक्त के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाएं पूरी होंगी. इस मौके पर क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.

