आदित्यपुर: श्री श्री राम मंदिर नव युवक दुर्गा पूजा कमेटी एवं काली पूजा कमेटी की ओर से कुलुपटांगा छठ घाट पर छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सहायता शिविर लगाया गया. कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोड लाइट, टावर लाइट, चेंजिंग रूम सहित कई आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.

मंगलवार की सुबह प्रातःकालीन अर्ध्य के उपरांत शिविर में आए छठव्रती माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं के बीच चाय, कॉफी, बोतलबंद पानी, फ्रूटी, बुंदिया, सेव आदि का वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान कमेटी के सदस्यों ने सेवा और सहयोग की भावना के साथ श्रद्धालुओं की मदद की.
इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह, अध्यक्ष राजू सिंह, निरंजन मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, अजय सिंह, अखिलेश झा, मिथिलेश झा, पप्पू झा, स्वप्निल सिंह, शैलेश गुप्ता, संजय महतो, अधिवक्ता संजय कुमार, राजेश्वर पंडित एवं मनोज चौरसिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे.
सभी ने एक स्वर में कहा कि छठ पूजा न केवल आस्था का पर्व है, बल्कि समाज सेवा और एकजुटता का प्रतीक भी है.

