आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में सालडीह बस्ती निवासी गोलू महतो (24 वर्ष) की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, गोलू महतो अपनी स्कूटी से काम पर जा रहे थे, तभी टाटा- कांड्रा रूट की एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से गोलू सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. आक्रोशित लोगों ने बस और उसके चालक को पकड़कर आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से सख्त निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
