सरायकेला: जिले में कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से “प्रहरी” पहल के तहत शनिवार को पुलिस ने विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला/ चांडिल के नेतृत्व में जिले के सभी अंचल निरीक्षकों और थाना प्रभारियों ने बल के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की.

इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पुलिस टीम ने पैदल गश्त करते हुए नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखी. गश्ती दल ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और लोगों को कानून का पालन करने की अपील की.
पुलिस ने बताया कि “प्रहरी” पहल के तहत नियमित रूप से ऐसी गश्त जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में भयमुक्त और सुरक्षित माहौल बना रहे. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
