जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह के मखदुमपुर रोड नंबर-2 स्थित कव्वाली मैदान के पास बनी सरकारी जल मीनार उपेक्षा की शिकार हो चुकी है. वर्षों पहले बनाई गई इस जल मीनार का उपयोग घर-घर पानी सप्लाई कनेक्शन शुरू होने के बाद बंद हो गया और अब यह पूरी तरह जर्जर हालत में पड़ी है.

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस जल मीनार से कभी पूरे इलाके की प्यास बुझाई जाती थी, आज वही टूट-फूट और बदहाली का प्रतीक बन गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि किसी भी जनप्रतिनिधि या विभागीय अधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली है. लोगों ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
स्थानीय निवासी ने बताया कि यह जल मीनार कभी इलाके की पहचान थी, लेकिन आज इसकी हालत देखकर दुःख होता है. उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन को जल्द से जल्द इसका जीर्णोद्धार करना चाहिए. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय वादे तो किए जाते हैं, लेकिन उसके बाद कोई देखने तक नहीं आता. लोगों का कहना है कि सरकारी संपत्ति को इस तरह उपेक्षित छोड़ देना सरासर लापरवाही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
