चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र की जर्जर सड़कों की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है. अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कचरा उठाने वाली गाड़ियां भी कीचड़ और गड्ढों में फंस रही हैं. ताजा मामला वार्ड नंबर 16 का है, जहां मंगलवार को कचरा उठाने वाली गाड़ी गड्ढे में धंस गई. इसके बाद स्थानीय लोगों और सफाईकर्मियों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन
बारिश और जलजमाव के कारण पहले से ही लोग परेशान हैं. अब सड़क की खराब हालत के कारण सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब कचरा उठाने वाली गाड़ियां ही गड्ढों में फंस जाएंगी, तो जनता की गंदगी कौन साफ करेगा. नागरिकों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है.

विज्ञापन
