गया जी/ Pradeep Ranjan भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा नेताओं ने केक काटकर मनाया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान एक प्रखर, कर्मठ एवं दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने देश की शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल किये हैं. डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के सफल क्रियान्वयन में धर्मेंद्र प्रधान की भूमिका ऐतिहासिक रही है. उनके नेतृत्व में शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का साधन माना गया है. उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक में व्यापक सुधार करते हुए डिजिटल शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और शोध को विशेष महत्व दिया है. यही वजह है कि आज हमलोग उनका जन्मदिन मना रहे हैं और छोटे बच्चों के बीच केक, बिस्किट, मिठाई व पानी का बोतल एवं किताब, कॉपी का वितरण कर रहे हैं.
video
उन्होंने कहा कि उनकी सोच और कार्यशैली प्रेरणादायक है, जिससे देश के युवाओं को नई दिशा मिल रही है.
बाइट
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा (भाजपा नेता)

