सरायकेला/ Pramod Singh लघु सिंचाई कार्यालय में शुक्रवार को उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब एक आठ फीट का धामन सांप कार्यालय परिसर में घुस गया. इतने बड़े सांप को देखकर कार्यालय कर्मियों में डर का माहौल बन गया.

विज्ञापन
इसके बाद ऑफिस कर्मियों ने इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारिक को दी. जिसके बाद राजा बारिक ने मौके पर पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया. उसके बाद कार्यालय कर्मियों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन
