जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने एक तांत्रिक को महिला मजदूर के साथ छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया है. तांत्रिक का नाम रामकृष्ण महाराज बताया जा रहा है. फिलहाल तांत्रिक से पूछताछ चल रही है.


विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला के पति ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसकी पत्नी जीएस टॉवर में मजदूरी करने पहुंची. जहां तांत्रिक ने ₹600 मजदूरी देने की बात कह कर उसे अपने यहां काम के लिए बुलाया. इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी करने लगा.
उसकी पत्नी ने शोरगुल मचा आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया, साथ ही इसकी जानकारी अपने पति को दी. उसके बाद दोनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस ने फौरन तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी तांत्रिक तीन बार जेल जा चुके हैं.

Exploring world
विज्ञापन
