aurangabad-terror-of-liquor-mafia औरंगाबाद: शराब माफिया ने मचाया आतंक, पुलिस ने दी दबिश तो पड़ोसी दम्पत्ति को मारपीट कर किया अधमरा, पुलिसिया कार्रवाई पर टिकी निगाहें
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
औरंगाबाद (Dinanath Mauar) बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक शराब माफिया ने पड़ोसी के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया है. शराब माफिया ने रॉड और डंडे पति- पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव की है.
घायल शंकर चौहान ने बताया कि गांव के ही घमंडी चौहान शराब का कारोबार करते हैं, और जब भी उनके घर पुलिस छापेमारी करती है, तो वह मेरे ऊपर आरोप लगता है. आज भी पुलिस ने छापेमारी किया था. पुलिस के जाने के बाद शराब माफिया घमंडी चौहान अपने परिवार तथा कुछ साथियो के साथ मेरे घर में घुस गया और हम दोनों पति- पत्नी पर लाठी- डंडा तथा रॉड से हमला बोल दिया. जिस हमले हम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद ग्रामीण तथा परिजनों के द्वारा हमें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां हम दोनों का इलाज चल रहा है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इस घटना से यह सबित होता है कि शराब माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है, क्योंकि दिन के उजाले में भी शराब माफिया शराब का करोबार खुलेआम कर रहे हैं. ऐसे में किसी व्यक्ति द्वारा सूचना पुलिस को दिया जाता है, तो शराब माफिया उसे अपना निशाना बना लेते हैं. जिसका नतीजा आप सामने देख सकते है.