गया/ Pradeep Ranjan लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर शहर के ऐतिहासिक सूर्यकुंड में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पैदल ही छठ माता की गीतों को गाते हुए सूर्य कुंड पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.


विज्ञापन
किसी तरह की अप्रिय घटना ना घटे, इसको लेकर सूर्यकुंड में एसडीआरएफ की टीम लगातार बोट से कुंड के चारों तरफ भ्रमण कर रही है. सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वही परिवार की सुख, समृद्धि और शांति को लेकर छठ व्रतियों ने पूरे धार्मिक वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.
See also aurangabad-women-empowerment-camp औरंगबाद: महिला सशक्तिकरण को लेकर लगाया गया जागरूकता शिविर
video

Exploring world
विज्ञापन
