आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai यादव समन्वय समिति, कोल्हान की बैठक गुरुवार को आदित्यपुर- 2 स्थित गायत्री शिक्षा निकेतन में समिति के अध्यक्ष राजकिशोर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज के आयोजन को अंतिम रूप देना था.

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल, गरिमामय और यादगार बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे. सभी ने सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आयोजन को सर्वोत्तम बनाने का संकल्प व्यक्त किया.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की विस्तृत तैयारियों और व्यवस्थाओं पर आगे मंथन करने हेतु समिति की अगली बैठक 30 नवम्बर को भुईयांडीह में आयोजित की जाएगी. इस अवसर पर समिति के संस्थापक सदस्य राम बचन सिंह, एसएन. यादव, पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार, जनार्दन कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष सिंह, विद्यानंद, रमण, राजेश यादव, बैजू कुमार, रामजी यादव, सकलदेव, सुरेंद्र यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे. बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कमलेश यादव ने प्रस्तुत किया.

