सोनुआ/ Jayant Pramanik गोइलकेरा प्रखंड के कैरम गांव में शनिवार शाम को हुए वज्रपात से (36) वर्षीय महिला की मौत हो गई.महिला की पहचान वीणा पूर्ति के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतका पास के ही गांव मिंडीसाई से पैदल अपने घर की ओर आ रही थीं. इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी.

महिला के पति जीवन प्रकाश पूर्ति सोनुआ के बराईबीर स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होने बताया कि उनकी पत्नी महुवा चुनने पास के गांव में गई थी. मौसम खराब होने पर वह करीब पांच बजे घर लौट रही थी. घर पहुंचे से पहले ही रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वज्रपात के बाद महिला सड़क में गिर हुई थी . ग्रामीणों ने महिला को आचेत आवस्था में गिरा हुआ देखा और तत्काल सूचना उसके पति को दिया . जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को गोइलकेरा अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरो ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों में मायूसी छा गयी है.

