चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के हरताहातू गांव की 25 वर्षीय विवाहिता सावित्री लागुरी पिछले कई दिनों से लापता है. बताया जा रहा है कि सावित्री लागुरी 30 जून से घर से गायब है. इसको लेकर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई है.

महिला का मायका सोनुआ थाना क्षेत्र के झालियामारा गांव में है. सावित्री के भाई महेंद्र बोयपाई, निवासी झालियामारा, ने सोनुआ थाना में इसकी सूचना दी है और बहन की तलाश करने की गुहार लगाई है. भाई ने बताया कि उनकी बहन का कुछ दिनों से पति- पत्नी के बीच मनमुटाव भी चल रहा था. उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं बहन के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो. इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र और आसपास के गांवों में महिला की तलाश की जा रही है. साथ ही मायके और ससुराल पक्ष से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके.

