चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के नुवागांव की विवाहिता पूनामी बानरा विगत करीब एक महीना से लापता है. जानकारी के अनुसार, महिला 15 सितंबर की सुबह लगभग 10 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह अब तक वापस नहीं लौटी है.

विज्ञापन
विवाहिता के पति संजय कुमार बानरा ने बताया कि पूनामी बानरा के अचानक घर से गायब हो जाने के बाद परिवार के सभी सदस्य चिंतित हैं. उन्होंने अपने स्तर से कई जगहों पर खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में भी तलाश की, लेकिन महिला का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है.
परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है और जल्द से जल्द महिला को ढूंढ़ निकालने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है

विज्ञापन
